
नंदकिशोर अग्रवाल,काकाख़बरीलाल,पिथौरा-कांग्रेस के बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल में 9 सदस्यों ने शपथ ले ली है। वहीं महासमुंद जिले को मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिलने से क्षेत्र में निराशा का भाव देखा जा रहा है। बताया जाता है कि पूर्व राज्य मंत्री देवेंद्र बहादुर सिंह को मंत्रिमंडल में स्थान मिलेगी ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही थी। किंतु भूपेश मंत्रिमंडल के 9 सदस्यों ने जैसे ही शपथ लिया महासमुंद जिला से किसी भी विधायक का नाम नहीं था। भारतीय जनता पार्टी को करारी शिकस्त देने के बाद जिले के चारों विधानसभा में कांग्रेस का परचम लहरा रहा है। देवेंद्र बहादुर सिंह जो कि बसना विधानसभा से नेतृत्व कर रहे हैं उनके मंत्री बनने की प्रबल संभावना देखी जा रही थी।
AD#1























