महासुमंद
महासमुंद:घर के पोर्च से बाईक पार


महासमुंद (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में सुधीर तिर्की ने पुलिस को बताया कि वह रमन टोला हाउसिंग बोर्ड के पास महासमुंद का रहने वाला है तथा जिला एवं सत्र न्यायालय महासमुंद में लिपिक के पद पर पदस्थ है दिनांक 30.06.2024 के रात्रि करीब 08.00 बजे अपने घर के पोर्च में मो0सा0 हीरो होण्डा पैशन प्लस क्र0 CG 06 K 5746 को खड़ा कर घर अंदर चला गया था तथा खाना खाकर रात्रि करीबन 11.00 बजे बाहर निकलकर देखा तो मोटर सायकल घर के पोर्च में नही था जिसे अपनी पत्नी अंजला तिक्री के साथ पता तलाश किया किन्तु कोई पता नही चला है। मोटर सायकल हीरो होण्डा पैशन प्लस क्र0 CG 06 K 5746 कीमती 5,000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया पुलिस ने 379-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
AD#1






















