बसना: सिंघनपुर चौक के पास ट्रक ने कार को मारी ठोकर


बसना (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में साहिल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह पिथौरा का रहने वाला है खेती किसानी का काम करता है कि दिनांक 05.07.2024 को अपने आर्टिका कार क्र0 CG06 GY 9006 में घर से सुबह 08.00 बजे अपने परिवार के साथ ग्राम डंगनिया सरायपाली जा रहे थे कि NH53 रोड ग्राम सिंघनपुर चौक के पास पहुंचे थे कि सामने से गाय आने पर अपने कार को धीरे किया तभी पीछे से आ रही वाहन ट्रक क्र0 CG06 GZ 3571 का चालक ने अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते लाया व अचानक ओवरटेक कर गाडी आर्टिका कार क्र0 CG06 GY 9006 को दाहिने साईड से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया । कार में बैठे परिवार के अरूप कुमार, अविनाश कुमार, सानिया नंद, मरियाना नंद एवं किसी प्रकार का शारीरिक चोट नही पहुंचा है। पुलिस ने281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.




























