सरायपाली
बलौदा: गाली गलौज करने से मना करने पर डंडे से सिर पर वार


बलौदा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में खिरसागर राणा ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम कालीदरहा का निवासी है। कक्षा 05वीं तक पढा लिखा है राज मिस्त्री का काम करता है दिनांक 20.07.2024 को सुबह करीबन 08:30 बजे अपने घर से मोटर सायकल में गांव के ही किराना दुकान जा रहा था कि गांव के जितेन्द्र सागर अपने घर के सामने रोड में डण्डा लेकर खडा था देखकर गंदी गंदी गाली गलौज करने लगा तब अपने मोटर सायकल को रोककर कर गाली देने से मना किया तो अपने हाथ में रखे डण्डा से सिर में मार कर चोट पहुंचाया जिससे अपने मोटर सायकल से गिर गया गिरने से बांये पैर के घुटना एवं बांये हाथ में चोट आया है। लडाई झगडा को गांव के महेन्द्र नायक, एवं मंगलू बाघ देखे सुने एवं बीच बचाव किये हैं। पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
AD#1





























