पिथौरा

धूमधाम से मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का जन्मोत्सव

नंदकिशोर अग्रवाल,पिथौरा नगर – आज 25 नवंबर को पिथौरा में श्री गुरु नानक देव जी का जन्मदिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। गुरु नानक देव जी के जन्म दिवस को मनाने के लिए सिख समुदाय के सभी सेवादार पहले से ही तैयारी में लगे हुए थे। जन्मोत्सव के एक दिन पहले ही नगर के मुख्य मार्ग पर निशान साहेब (केशरी ध्वज) से नगर को सजाया गया था। वहीं 25 तारीख को गुरुद्वारे में सुबह से ही शब्द कीर्तन सजाया गया था, जिसके पश्च्यात दोपहर को आम लंगर की व्यवस्था सिख समाज के द्वारा की गई थी ।शाम को जन्मोत्सव के उपलक्ष में भव्य नगर कीर्तन समुदाय के द्वारा नगर में निकाली गई। शोभा यात्रा गुरुद्वारा से चालू हो कर हाई स्कूल मैदान के पीछे से होती हुई रामकुमार राजपूत मार्ग से थाना चौक पहुंची जहां भिलाई से आए हुए गतका दल के द्वारा शौर्य प्रदर्शन किया गया ।वहीं पंजाब से आये बैग पाइपर बैंड तथा स्थानीय कीर्तन दल भी शोभा यात्रा में चार चांद लगा रहे थे ।शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण भब्य रथ पालकी साहिब था। रथ के पीछे पीछे महिलाएं भी कीर्तन करते हुवे चल रही थीं।नगर के मुख्य मार्गों पर शोभा यात्रा मैं शामिल लोगों का जगह जगह विभिन्न समुदायों द्वारा जलपान की व्यवस्था का स्वागत किया गया। शोभा यात्रा की अगुवाई पिथौरा के पंज प्यारों के द्वारा की जा रही थी। नगर भ्रमण में शोभा यात्रा के दौरान पूरा शहर जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के उद्घोष से गुंजायमान हो रहा था। वैसे तो कार्तिक मास में प्रभात फेरी के दौरान ही नगर में सुबह-सुबह सिख समुदाय के द्वारा जो भजन कीर्तन किया जाता था उससे भी शहर का माहौल भक्तिमय हो जाता था। लेकिन आज प्रकाश उत्सव के दौरान पिथौरा नगर उद्घोष के कारण आल्हादित रहा।
वहीं शोभायात्रा के आगे आगे समुदाय के सेवादार मार्ग पर सफाई सेवा करते हुए साफ सुथरा कर श्री गुरु नानक देव जी के भव्य रथ एवं पंच प्यारों के लिए मार्ग को साफ सुथरा बना रही थी। ताकि यात्रा का मार्ग सुगम हो। शोभा यात्रा के दौरान समाज के लोग प्रसाद वितरण करते हुवे चल रहे थे। शोभा यात्रा के दौरान सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस द्वारा चाक चौबंद ब्यवस्था की गई थी।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!