बिजली बिल की बकाया राशि की वसुली के चलाया जा रहा सघन, अभियान

सरायपाली( काकाखबरीलाल).विधुत विभाग के बकाया राशि की वसुली के सघन अभियान चलाने के तेयारी में है. सरायपाली संभाग के अंतर्गत जिनका 50 प्रतिशत से अधिक बकाया राशि है वहाँ, विधुत कनेक्शन काटने की तैयारी की जा रहीं हैं, साथ ही टांसफार्मर को भी बंद करने की बात कही गई है . सरायपाली संभाग अंतर्गत सरायपाली शहर, ग्रामीण, छुईपाली, बलौदा, बसना ग्रामीण, बसना शहर, भंवरपुर, पिरदा , सागरपाली , कुल 9 केन्द्र है. इन सभी केन्द्र में करोड़ों का बकाया है. छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 400 युनिट तक खपत में 50 प्रतिशत छुट प्रदान किया गया है, लेकिन उपभोक्ताओं के द्वारा बिधुत बिलों की राशि का भुगतान नही किए जाने के फलस्वरूप छुट का लाभ नहीं मिल पा रहा है.
सरायपाली संभाग के सिघनपुर, बोदा, अमरकोट, गौटेक, चंडीभौना, जलगढ़ , चारभाठा, चिवराकुटा, भदरपाली, बिजातीपाली, केदुवाॅ, आदि गाँव के ज्यादातर उपभोक्ता विधुत बिलो का का भुगतान नही करते हैं जिससे बकाया राशि में बढोत्तरी हुआ है.
विधुत विभाग द्वारा अपील किया गया है, कि जहाँ बकाया राशि का 50 प्रतिशत से अधिक की राशि यथा शीघ्र राशि का भुगतान कर असुविधा से बचने की अपील की गई है.



























