कल होगा भंवरपुर में रोचक नारो के साथ जागरूकता रैली प्रतियोगिता

संतोष पटेल,काकाखबरीलाल,भंवरपुर। स्वीप कार्यक्रम के तहत जगह-जगह जागरूकता रैली, निबंध, पोस्टर व रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में मंगलवार 23 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे भंवरपुर में भी मतदाता जागरुकता को लेकर रैली निकाली जाएगी। जनपद पंचायत बसना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं भंवरपुर सरपंच कृष्णकुमार पटेल ने बताया कि मतदाता जागरूकता के लिए सरायपाली विधानसभा के भंवरपुर में विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं। कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भंवरपुर के छात्र छात्राओं , महिला स्व सहायता समूह एवं ग्रामीण मतदाता जागरूकता रैली में शामिल होंगे। रैली के दौरान ‘जब भी वोट डालने जाएं, पहचान-पत्र साथ ले जाएं’ जैसे नारे लिखी तख्तियां हाथों मे लेकर गांव के विभिन्न मोहल्लों में भ्रमण किया जाना है । इस दौरान निर्वाचन कार्य में लगे प्रमुख अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति में नागरिकों को मतदान करने की शपथ दिलवाई जाएगी । गौरतलब है कि जिला स्वीप प्रकोष्ठ की ओर से भी जिला मुख्यालय से सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार वैन भेजा जा रहा है । तथा प्रचार रथ के माध्यम से ईवीएम, वीवीपेट की जानकारी दी जा रही है ।






























