
।।मेन रोड स्थित दुकानदार चोरों से आतंकित।।
।।पुलिस गस्त बंद, लोगों में आक्रोश।।
संतोष पटेल,भंवरपुर। बीती रात अज्ञात चोरों ने भंवरपुर के मेन चौक पर स्थित अंग्रेजी शराब दुकान को निशाना बनाया । अज्ञात चोरों द्वारा यहां चोरी का असफल प्रयास किया गया , मगर समय पर गार्ड के जाग जाने से चोर भाग गए बिजली गुल होने के कारण अज्ञात चोरों को भागने में सफलता मिल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की रात को भंवरपुर मेन चौक पर स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में देर रात अज्ञात चोरों द्वारा दीवाल को तोड़कर शराब दुकान के पीछे से घुसने की फिराक में थे वहां दीवाल को तोड़ते वक्त शराब की पेटियां रखी हुई थी जिससे चोर दुकान के अंदर घुसने में सफल नहीं हो सके, उसके बाद अज्ञात चोरों ने छत पर चढ़कर ऊपर की ओर से दीवाल को काटने का प्रयास किया तभी यहां मौजूद गार्ड की नींद खुली चूँकि लाइट बंद था इसलिए गार्ड मोबाइल का टॉर्च जला कर छत की ओर पहुंचा जिसे देख कर अज्ञात चोर भाग गए । गार्ड के मुताबिक चोरों की संख्या चार थी। अंधेरा होने के कारण किसी का भी चेहरा पहचान में नहीं आया वहीं अंग्रेजी शराब दुकान के सुपरवाइजर ने बताया कि गार्ड द्वारा घटना की सूचना मिलने पर उच्चाधिकारियों से चर्चा कर पुलिस को सूचना दे दी गई है पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। गौरतलब है कि भंवरपुर में पुलिस की गश्त नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं । भंवरपुर के मेन चौक में स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में चोरी का प्रयास किए जाने से आस-पास के व्यवसायी भी अपने प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर आशंकित हैं साथ ही आम जनता में भी भय बना हुआ है ।

लोगों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर चौक के पास ही स्थित दुकानों को जब चोर निशाना बना सकते हैं ऐसे में अन्य दुकानदारों की स्थिति को समझा जा सकता है। इस मामले को लेकर पुलिस की निष्क्रियता सामने आई है और पुलिस की निष्क्रियता को लेकर के लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है।
वसूली में पुलिस की रुचि अधिक – मनोज
भंवरपुर के पूर्व जनपद सदस्य मनोज पटेल ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि भंवरपुर पुलिस कहां शराब बिक रही है ? कहां बेचना है ? कहां जुआ चल रहा है ? कहां कमीशन मिलेगा? कहां से वसूली करनी है ? इसी अभियान में लगी हुई है । ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों की सुरक्षा को लेकर के भंवरपुर पुलिस गंभीर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वयं उनके यहां से बकरे की चोरी हो गई थी , पेट्रोल पंप से खड़े टैंकर से टायर की चोरी हो गई थी, बैटरी की चोरी हो गई है ऐसे अनेक प्रकरण हैं जिस पर पुलिस कार्रवाई करने में रुचि नहीं दिखा रही है। जबकि अवैध वसूली और कमीशन में पुलिस का ज्यादा ध्यान है ।
चोरी रोकने में पुलिस नाकाम – पटेल
भंवरपुर के सरपंच एवं पूर्व भाजपा मंडल के अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल ने बताया कि भंवरपुर पुलिस को अब तक एक भी चोरी के मामले को सुलझाने में सफलता नहीं मिल पाई है । हम अनेक बार शिकायत कर चुके हैं उसके बावजूद भी ना तो दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही हो रही है और ना ही पुलिस का रवैया सुधर रहा है।
अधिकारियों से बात करेंगे – लीलाकांत
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लीला कांत पटेल ने कहा कि बढ़ती चोरियों को लेकर पुलिस विभाग के आला अधिकारियों से चर्चा करेंगे इसके अलावा जल्द ही गृह मंत्री और मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस मामले को लेकर चर्चा की जाएगी
लोगों का सहयोग नहीं मिल रहा – चौकी प्रभारी
चौकी प्रभारी भंवरपुर संदीप मांडले ने कहा कि पुलिस को लोगों का सहयोग नहीं मिल पा रहा है सोमवार को स्टाफ की कमी होने बिजली गुल होने और मौसम खराब होने के कारण व्यस्त नहीं हो पाया स्टाफ से कुछ लोग विभागीय काम से बाहर थे भंवरपुर पुलिस को आम जनता का सहयोग नहीं मिल पा रहा है जिससे चोरियों के मामले को सुलझाने में परेशानी हो रही है।

























