संकरी की रणभूमि में भंवरपुर ने संकरी को हराया

संकरी में आयोजित क्वालीफाई मैच भंवरपुर ने जीता
संतोष पटेल,काकाखबरीलाल,भंवरपुर। ग्राम संकरी में चल रहे क्वालीफाई मैच में भंवरपुर की टीम विजेता रही। फाइनल मैच 13 दिसम्बर को भंवरपुर व मेजबान टीम संकरी के मध्य खेला गया जिसमें रोमांचक मुकाबले में भंवरपुर टीम 1 विकेट से विजयी रही। प्रतियोगिता में टेकचंद को मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द टूर्नामेंट का ईनाम दिया गया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज मोहित, गेंदबाज चैनसिंग तथा बेस्ट विकेट कीपर का पुरस्कार अंजय सामंतराय व फिल्डर का ईनाम जयंत को दिया गया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि फुलझर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष धनुर्जय कश्यप ने पीसीएस गठन की आवश्यकता एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने दोनों क्वालीफायर टीम को अपनी शुभकामनाएं देते हुए भंवरपुर को फाइनल जीत की बधाई दी। आयोजन समिति के अध्यक्ष फूलचंद पटेल ने क्वालीफाई मैच की जिम्मेदारी संकरी टीम को दिए जाने पर पीसीएस का आभार व्यक्त किया। पीसीएस के संगठन सचिव सोमनाथ पांडे ने कहा कि पूरे प्रदेश में केवल महासमुंद जिले के फुलझर क्षेत्र में ही 50 क्रिकेट टीम कार्क गेंद से क्रिकेट खेल रहे है। फुलझर इलेवन की टीम भी ड्यूस बॉल मैं निरंतर आगे बढ़े। श्री पांडे ने फुलझर अंचल में 1000 खिलाड़ी पीसीएस से जुड़े रहने की जानकारी दी।
इस अवसर पर मैच रेफरी ओमप्रकाश जगत, पीसीएस पदाधिकारी कमलेश चौधरी, उमाशंकर ध्रुव, नीरदास मानिकपुरी, कामेश्वर सोनी, लोकनाथ साव, नीलसाय जगत, त्रिलोक बुड़ैक सहित आयोजन टीम के सभी खिलाड़ी गण मौजूद थे।

























