रायपुर
छत्तीसगढ़ में 1 जुलाई से हो सकती है बस सेवा शुरू

रायपुर(काकाख़बरीलाल)। परिवाहन विभाग ने बस ऑपरेटरो की बात मानने से इंकार कर दिया है। यात्री कम मिलने की बात पर विभाग ने कम बसों के संचालन करने की बात कही है।
बस संचालक अब भी अपनी मांगों को मनवाने पर अड़े हुए हैं। हालांकि दबाव के बीच 1 जुलाई से बस सेवा एक बार फिर से शुरू हो सकती है।
इस बीच अपनी मांगो पर अड़े बस ऑपरेटर्स अब परिवहन मंत्री या मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सकते हैं। आपको बता दें बस ऑपरेटर्स जून माह का टैक्स माफ करने की मांग कर रहे हैं।
AD#1
























