महासुमंद

तुमगांव : दुकान से नगदी रकम पार मामला दर्ज

तुमगांव (काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र में ईश्वर चन्द्राकर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड नं 01 तुमगांव का निवासी है , उनके स्वयं का घर के सामने स्वयं का शीतल एण्ड ब्रदर्स के नाम से फर्म संचालित करता है , प्रतिदिन की भांति दुकान प्रात: 09 बजे से लेकर शाम 07 बजे तक खुला रहता है दिनांक 11.01.2023 को शाम 07 बजे दुकान बंद कर दुकान के पीछे घर चला गया था, बिक्री रकम में से स्टाफ सैलेरी एवं बीमा राशि जमा करने के लिये तकरीबन 90,000 रूपये, 500, 2000, 50 एवं 100 रूपये का नोट गल्ला के अंदर नीचे में रखा था दिनांक 12.01.2023 के प्रात: 10 बजे दुकान आकर गल्ला में रखे रूपये को देखा गल्ला के ताला खुला था एवं रूपये नहीं था उन्हें संदेह होने पर दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ किया जो कि जानने से इंकार किये, दुकान के ऊपर रोशनदान में फ्लेक्सी फटा हुआ है तथा पैर के चिन्ह के निशान दिखाई दे रहे हैं संदेह है कि किसी अज्ञात चोर के द्वारा दुकान के रोशनदान से घुंसकर गल्ला में तकरीबन 90,000 रूपये को कोई अज्ञात चोर ले गया है पुलिस ने 380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!