तुमगांव: खेत से सबमर्सिबल सोलर पंप हुआ पार मामला दर्ज

तुमगांव@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत सबमर्सिबल सोलर पंप चोरी का मामला सामने आया है।गंगुराम सतनामी ने पुलिस को बताया कि वह साकिन वार्ड नं. 8 सतनामी पारा तुमगांव थाना तुमगांव जिला महासमुंद का निवासी है। वर्ष 2021 में छत्तीसगढ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण(क्रेडा) के तहत भोरिंग खार से लगा हुआ खेत में 03 HP/ DC सबमर्सिबल सोलर पंप लगाया हुआ था । दिनांक 17/05/2025 को शाम 5.00 बजे अपने खेत देखने गया था तो सोलर पंप लगा हुआ था। दिनांक 18/05/2025 को सुबह 8.00 बजे खेत देखने गया तो देखा कि सोलर पंप नहीं था तथा कन्ट्रोलर, केबल वायर भी नहीं था । 03 HP/ DC सबमर्सिबल सोलर पंप कीमती 15,000/-, कन्ट्रोलर कीमती 10000/-, केबल वायर कीमती 3500/- कुल कीमती 28500/- रू0 को दरमियनी रात्रि मे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है। पुलिस ने 303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।























