महासमुंद

महासमुंद : आयुष्मान वय वंदना योजना 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों से आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवाने की अपील

 

70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत आयुष्मान वय वंदना कार्ड के माध्यम से 5 लाख का स्वास्थ्य सहायता मिलेगा। अब तक वरिष्ठ नागरिकों को उनके परिवार को जारी राशन कार्ड के अनुसार संयुक्त रूप से बी.पी.एल. कार्ड धारक को 5 लाख रुपये एवं ए.पी.एल. कार्ड धारक को 50 हजार रुपये तक का स्वास्थ्य सहायता का लाभ मिलता था।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि आयुष्मान वय वंदना कार्ड से 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य सहायता प्राप्त होगा। उक्त समस्त हितग्राहियों को योजना अंतर्गत पंजीयन कराना आवश्यक होगा। 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के जिन हितग्राहियों ने पूर्व में आयुष्मान कार्ड बना लिया है, उनको भी पुनः पंजीयन कराना आवश्यक है। पात्रता का आधार हितग्राही की आयु ही मात्र होगी, जिसे आधार कार्ड के माध्यम से सत्यापित किया जाएगा। योजना अंतर्गत सभी को आयुष्मान वय वंदना कार्ड जारी किया जायेगा। आयुष्मान वय वंदना कार्ड से 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के समस्त वरिष्ठ नागरिकों को योजना अंतर्गत पंजीकृत अस्पतालों में रुपये 5 लाख तक का स्वास्थ्य सहायता लाभ प्राप्त करने की पात्रता होगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के समस्त वरिष्ठ नागरिकों से अपील है कि योजना के तहत पंजीयन के लिये अपना आधार कार्ड लेकर अपने नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अथवा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में उपस्थित होकर निःशुल्क पंजीयन कराकर अपना आयुष्मान वय वंदना कार्ड अवश्य बनवाएं। योजना के संबंध में अधिक जानकारी एवं किसी प्रकार की सहायता के लिये टोल-फ्री नम्बर 104 पर संपर्क कर सकते हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!