सांकरा:पैसा निकाल कर आ रहे युवक की बाईक क्षतिग्रस्त


सांकरा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में नंद कुमार साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम पेंड्रावन का निवासी है खेती किसानी का कार्य करता है दिनांक 09.05.2024 को गणेश सिदार एवं भतीजी दिव्या साहू स्टेड बैंक पिथौरा से पैसा निकाल कर मोटर सायकल क्रमांक CG 06 D 8434 में बैठ कर अपने गांव पेंड्रावन जा रहे थे कि सल्डीह रोड ग्राम भगतदेवरी सरस्वती शिशु मंदिर के पास पहुंचे थे कि करीबन दोपहर 02 बजे विपरित दिशा से मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GT 0426 के चालक ने अपने मोटर सायकल को तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर सायकल क्रमांक CG 06 D 8434 को ठोकरमार कर एक्सीडेंट कर दिया जिससे मोटर सायकल में सवार दिव्या साहू के सिर में चोट आकर खुन निकल रहा था तथा मोटर सायकल का वाईजर क्षति ग्रस्त हो गया है घायल दिव्या साहू को प्राईवेट साधन से ले जाकर ईलाज हेतु अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में भर्ती किये हैं घटना को गणेश सिदार एवं आसपास के लोग देखे हैं । पुलिस ने 279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.



























