सरायपाली

सरायपाली: तालाब के पेड़ पर युवक ने लगाई फांसी

सरायपाली (काकाखबरीलाल).समीपस्थ ग्राम उमरिया के एक तालाब के पेड़ पर एक युवक ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के द्वारा मामले की जाँच की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है। उमरिया के ग्रामीणों से मिली जानकारी अनुसार कुछ ग्रामीण जब सुबह तालाब की ओर गए तो उन्होंने मेड़ पर एक बरगद के पेड़ में युवक का शव झूलते हुए देखा। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक उक्त शव राजेश भोई नामक युवक का है, जिसने गले में पकड़ने वाले गमछा के दो भाग करके उससे फंदा बनाकर फांसी लगा ली। ग्रामीण जब तालाब पहुँचे तो उन्हें इस घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुँच गई और फिलहाल सभी परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस के द्वारा मामले की जाँच की जा रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!