जानें क्या है वजह की नगरपालिका अधिकारी कक्ष के सामने मुह पर काली पट्टी बांधकर भुख हड़ताल पर बैठे “रैना”

सरायपाली (काकाखबरीलाल)। सराईपाली नगरपालिका के सभापति एवं वार्ड क्रमांक 08 के पार्षद हरदीप सिंह रैना ने नगर पालिका कार्यालय में मुख्य नगरपालिका अधिकारी के कक्ष के समक्ष जमीन पर मुंह में काली पट्टी बांध के बैठकर भूख हड़ताल की
हरदीप सिंह रैना ने बताया की 30 जून को नगर पालिका में सामान्य सभा की बैठक आहूत हुई थी उसके बाद नवंबर महीने से लगातार हमारे द्वारा सामान्य सभा की बैठक आहूत की जाने को लेकर मुख्य नगरपालिका अधिकारी खीर सागर नायक से मांग की जा रही है इस हेतु नगर पालिका अधिकारी को पत्र भी लिखा गया है परंतु नगरपालिका कार्यालय सराईपाली में सामान्य सभा की बैठक आहूत नहीं की जा रही है। जिस कारण बैठक आहूत करवाने हेतु मुख्य नगरपालिका अधिकारी के कक्ष के समक्ष भूख हड़ताल की गई इस दौरान नगरपालिका के किसी भी अधिकारी के द्वारा कोई आश्वासन दिया भरोसा नहीं दिया गया कि नगरपालिका में सामान्य सभा की बैठक कब की जाएगी
भूख हड़ताल पर बैठे पार्षद रैना ने बताया की सामान्य सभा की बैठक ना होने से नगर का विकास अवरुद्ध हुआ है तथा विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत जिन हितग्राहियों को लाभ मिलना चाहिए था उसमें भी देरी हो रही है साथ ही साथ नगर विकास हेतु अहम योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी हो रही है सामान्य सभा की बैठक ना होने से नगर विकास से जुड़े जनहित के मुद्दे पीछे छूट रहे हैं लेकिन नगर पालिका प्रशासन बैठक नहीं करा रहा है इसके पीछे मुख्य कारण जनहित से जुड़े मुद्दों पर अधिकारी जवाब देने से बचना चाह रहे हैं।
नगर पालिका सराईपाली में कांग्रेस सत्ता में है और अमृत लाल पटेल नगर पालिका अध्यक्ष पर पदस्थ हैं तथा कांग्रेस के मात्र तीन पार्षद है इसके बावजूद कांग्रेस ने नगर की सत्ता हासिल करने में सफलता पाई है लेकिन वर्तमान में जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्षद हरदीप सिंह रैना द्वारा नगर पालिका के क्रियाकलाप पर सवाल किया जा रहा है जोकि सराईपाली शहर में चर्चा का विषय है नगर पालिका की सामान्य सभा की अंतिम बैठक 23 जून 2020 को हुई थी लगभग 6 महीने होने को आ रहे हैं बैठक क्यों नहीं बुलाई जा रही यह सवाल अब आमजन भी पूछ रहे हैं ।






























