बसना
बसना सचिव संघ द्वारा सरकार को सद्बुद्धि देने के उद्देश्य से कराया गया हवन यज्ञ

बसना(काकाखबरीलाल)। बसना में 102 आंदोलनकारी पंचायत सचिवों द्वारा सरकार को अपने वायदों याद दिलाते हुए सद्बुद्धि के लिए हवन यज्ञ किया गया।
ज्ञात हो कि सचिवों के हड़ताल का आज 13वां दिन है लेकिन सरकार ने उक्त विषय पर अबतक चर्चा नही किया। जिसमे सचिव वर्ग आक्रोशित है। गौरतलब है कि सचिवों और शिक्षकों दोनो की नियुक्ति एक साथ हुई थी,शिक्षकों का सिविलियन
हो गया है,लेकिन सचिवों के नियमितीकरण नही हुआ है, सचिव संघ का आरोप है कि कांग्रेस अपने चुनावी घोषणा पत्र की किये वायदों को भूल चुकी है।
सचिव संघ बसना के अध्यक्ष नरेश पटेल ने कहा कि नियमितीकरण की मांग पूरा नही होने से सचिवों के द्वारा आंदोलन का रास्ता तैयार करना पड़ रहा है। आगे आंदोलन उग्र होने वाला है।
AD#1































