बिजराभांठा में 18 दिसम्बर से महालक्ष्मी महोत्सव,होगा भव्य आयोजन

क्षेत्र में हुए डांस प्रतियोगिता में अब तक की सबसे ज्यादा इनाम बिजराभांठा में।
रामकुमार नायक,काकाखबरीलाल,बसना- बसना ब्लाक के अंतर्गत नौगढ़ी के पास स्थित ग्राम बिजराभांठा में विगत वर्ष के भांति इस वर्ष भी शानदार चौथा वर्ष महालक्ष्मी पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, माँ लक्ष्मी महोत्सव का आयोजन दिनांक 18.12.18 से 21.12.18 तक बिजराभांठा की पावन धरा पर आयोजित होने वाला है,,
समस्त ग्रामवासी ने काका खबरीलाल न्यूज पोर्टल के माध्यम से सभी पाठकों एवं क्षेत्रवासियों को पुण्य के भागीदार बनने हेतु सादर आमंत्रित किया है।
इस लक्ष्मी महोत्सव को खास और यादगार बनाने के लिए ग्रामवासियों के द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाना है,आपको बता दें कि कार्यक्रम की रूपरेखा कुछ इस प्रकार से है- 18.12.18 दिन मंगलवार को रात्रि में गोविंद चंद्र छत्तीसगढ़ी नाटक डोंगरीपाली का एवं शानदार डांस प्रतियोगिता 19 एवं 20 तारीख को होने वाला है एवं 21.12. 2018 शुक्रवार को हवन पूर्णाहुति पश्चात विसर्जन एवं भंडारा का आयोजन ग्रामवासियों ने किया है,,
ग्राम बिजराभांठा के डांस प्रतियोगिता की सबसे खास बात आपको बता दें कि इस क्षेत्र में सबसे अधिक इनाम राशि इस डांस प्रतियोगिता में रखा गया है,,
जी हां पूरे 21000 रु. का प्रथम पुरस्कार ग्रुप डांस पर रखा गया है,, एवं द्वितीय पुरस्कार 11000 रु. और तृतीय पुरस्कार 5100 रु. रखा गया है,,,
ठीक उसी प्रकार एकल डांस हेतु प्रथम पुरस्कार 5000 रू. और द्वितीय पुरस्कार 2500 रु. रखा गया है डांस प्रेमियों के लिए खुशखबरी यह भी है कि प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क है..फ्री है।
इस डांस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए डांस प्रेमियों को निम्न नंबर पर संपर्क कर अपना नाम सुनिश्चित करवाना है और दिनांक 19.12.2018 को डांस प्रतियोगिता में अपना कमाल दिखाना है।
संपर्क सूत्र
●शिव नायक 7999972342,
●बृजमोहन नायक 877 075 2836,
●संतलाल नायक 9926161643,
●रामकुमार नायक 9111068624.
पोस्टर


























