सरायपाली: हाथ मुक्का से मारपीट


सरायपाली (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में तपसिनी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम बाराडोली में रहती है खेती किसानी का काम करती है। गांव का विद्याधर ऊर्फ लालो साव तीन वर्ष पूर्व पति गयातीर्थ से 50000 रू. घरेलू काम पड़ने पर उधार लिया था और एक वर्ष के अंदर वापस कर दूंगा बोला था किंतु पैसा वापस नहीं करने पर मांगने जाने से गाली गलौच करता था। दिनांक 29.02.2023 के शाम 06.30 बजे गजपति के घर के सामने लालो मिलने पर उधारी लिया हुआ पैसा मांगी जो पैसा दे दिया हूं फिर भी मांग रही है कहकर अश्लील गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए। हाथ मुक्का से मारपीट किया जिससे दोनों हाथों में चोट लगकर हल्का खून निकला है। गांव में मिटींग रखा गया जिसमें लालो के पिता शिवप्रसाद मिटींग में आकर पैसा दे दिये हैं फिर भी मांग रही है कहकर अश्लील गंदी गंदी गाली गलौच किया है। घटना को ओमप्रकाश , वेणु और हीरालाल देखे एवं सुने हैं। पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.



























