सरायपाली

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रदान किया जा रहा प्री स्कुल कीट

सरायपाली (काकाखबरीलाल). महिला व बाल विकास विभाग के द्वारा  सरायपाली क्षेत्र के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को , 2 साल के अंतराल के पश्चात  प्री स्कूल कीट प्रदान किया जा रहा है. चुकि पहले प्रदान किया गया स्कूल कीट खराब हो चुका है. इस स्कूल कीट से  बच्चों को खेल खेल में पढाई करने में काफी फायदा होगा. सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्री स्कूल कीट में 18 सामग्रियों का समावेश किया गया है. जिससे सेक्टर अनुसार प्रदान किया जा रहा है. जिससे  बच्चों को लाॅकडाउन खुलने के पश्चात खेल खेल में आंगनबाड़ी में पढा़या जावेगा.
साथ ही विभाग द्वारा ‘सजग’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है. जिसमें प्रति सप्ताह आडियो प्रसारित किया जाता है. जिससे बच्चों को अच्छी सीख मिल सके. इस आडियो को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा बच्चों के पालको के वाटसप में भेजा  जाता है.  पालको के द्वारा भी इस आडियो के माध्यम से बच्चों को सिखाने का प्रयास किया जा रहा है.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!