सरायपाली

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय (सेजेस), सरायपाली: प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए आवेदन शुरू! अभी संपर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त करें…

काकाखबरीलाल@सरायपाली। अभिभावकों और विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी! स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय (सेजेस), सरायपाली में शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया की घोषणा कर दी गई है। यदि आप अपने बच्चे का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो समय सीमा के भीतर आवेदन जरूर करें।

मुख्य तिथि: आवेदन 10 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 5 मई 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे।

प्रवेश समय सारिणी (Important Dates)

विवरण महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन की प्रारंभिक तिथि 10 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 05 मई 2026
लॉटरी एवं सीट आवंटन 06 मई से 10 मई 2026
प्रवेश एवं अन्य कार्यवाही 11 मई से 15 मई 2026

आवेदन कैसे करें?

विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन (सेजेस पोर्टल के माध्यम से) या ऑफलाइन (विद्यालय में उपस्थित होकर) दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं।

  • नोट: एक विद्यार्थी केवल एक ही विद्यालय के लिए आवेदन करने का पात्र होगा।

आरक्षण एवं विशेष प्राथमिकता

  • महतारी दुलार योजना: कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। (मुख्य जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जारी मृत्यु प्रमाण पत्र अनिवार्य है)।
  • BPL एवं आर्थिक कमजोर वर्ग: कुल रिक्त सीटों का 25% इन परिवारों के लिए आरक्षित है। (आय प्रमाण पत्र अनिवार्य)।
  • बालिका शिक्षा को बढ़ावा: कुल रिक्त सीटों का 50% छात्राओं के लिए सुरक्षित रहेगा।

आयु सीमा (कक्षा पहली के लिए)

कक्षा 1st में प्रवेश हेतु विद्यार्थी की आयु 31 मई 2026 की स्थिति में न्यूनतम 5 वर्ष 6 माह से अधिकतम 6 वर्ष 6 माह के मध्य होनी चाहिए।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!