महासमुंद
तुमगांव: भगाने में सहयोग किया है कहकर पिटाई

तुमगांव (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में बेनीराम साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम अछोली में रहता है । खेती किसानी काम करता है । दिनांक 29.02.2024 के शाम को अपने निजी कार्य से समोदा गया हुआ था । समोदा से वापस घर जाते समय ग्राम अछोला का बजार चौक में रूका तो वहां पर गांव का मनराखन साहू एवं ग्राम चपरीद का गयाराम साहू मिला जिन्होंने देखते ही कहा कि तू ही मेरी लडकी को भगाने में सहयोग किया है आज तूझे जान से मार देंगे कहकर अश्लील गाली गलौच करते हुए हांथ मुक्का से मारपीट किया । मारपीट करने से मस्तक में चोंट लगा है । घटना को आसपास के लोग देखे सुने हैं । पुलिस ने294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
AD#1
























