छत्तीसगढ़
अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो पलटी… दर्जनभर लोग घायल

अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो पलट गई. हादसे में दर्जनभर लोग घायल हो गए हैं. दो महिला और एक पुरुष को गंभीर चोटें आई है. हादसे में 2 मासूमों की हालत बेहद गंभीर है. मिली जानकारी के मुताबिक देवांगन परिवार सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे थे. सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद देवांगन परिवार बिलासपुर से मुंगेली लौट रहा था. रास्ते में कोतवाली थाने के एसपी बंगले के पास स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई. घायलों को अस्पताल रवाना कर दिया गया है.
AD#1
























