तुमगांव: चैन माउन्टेन मशीन चोरी

तुमगांव (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में विनोद अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह निवासी महावीर नगर रायपुर में निवास करता है। ग्राम बडगांव में महानदी के पास रेत भण्डारण का काम है। जिसके उपयोग के लिए चैन माउन्टेन मशीन रखा है। जिसे आपरेटर कमलेश चक्रधारी चलाता है। दिनांक 29.09.2023 को आपरेटर कमलेश चक्रधारी चैन मशीन को शाम करीबन 06.00 बजे चेक कर अपने घर गया था जो दिनांक 30.09.2023 के सुबह 08.00 बजे आकर देखा तो चैन मशीन वहां नहीं था जिसकी जानकारी आपरेटर कमलेश ने फोन करके बताया कि भण्डारण के पास चैन माउन्टेन मशीन नहीं है। जिसे दिनांक 29.09.2023 को रात्रि में किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया हैं । तब अपने ड्रायवर इकबाल खान के साथ ग्राम बडगांव रेत भण्डारण पहुंचा तो देखा कि चैन माउन्टेन XCMG 47 जिसका माडल नं. XE210i , HSN 84295200 इंजन नंबर 84938069 चैचिस नं. XUGB210BEMKA00310, कीमती 55,50,000 रूपये का नहीं था। जिसे किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया। पुलिस ने379-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.























