सरायपाली
सरायपाली: जन औषधि केंद्र शुरू करने की मांग

सरायपाली( काकाखबरीलाल).छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के द्वारा विकासखंड स्वास्थ्य अधिकारी सरायपाली को आवेदन देकर जन औषधि केंद्र शुरू कर पेंशनरों, वरिष्ठ नागरिकों एवं जनता को लाभ पहुंचाने की मांग की गई है। उक्त जानकारी देते हुए संघ के जिला अध्यक्ष श्यामलाल चौधरी ने बताया कि वर्षों पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जन औषधि केंद्र संचालित कर पेंशनरों एवं आम जनता को सस्ती दवाइयां दी जाती थी, परंतु विगत कुछ वर्षों से वह दुकान बंद पड़ी है। पूर्व में भी आवेदन देकर जन औषधि केंद्र संचालित करने का निवेदन किया गया था, परंतु संचालित नहीं किया जा रहा है, जिससे पेंशनरों के साथ ही अन्य लोगों को भी प्रधानमंत्री द्वारा दी जाने वाली यह सुविधा नहीं मिल पा रही है। अतः संघ के द्वारा पुनः जन औषधि केंद्र संचालित कर लोगों को लाभ दिलाने की मांग की गई है।
AD#1


























