सरसीवा :फार्मासिस्ट पर अंधेरे में अज्ञात व्यक्ति ने किया हमला



सरसीवा( काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र में महेन्द्र कुमार कुर्रे ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम बालपुर का निवासी है मेडिकल स्टोर्ष चलाता है फार्मासिष्ट हैं दिनांक 22.02.2023 को रात्रि करीबन 07 बजे अपने मेडिकल स्टोर्ष से निकलकर यूरिन करने बाजार चौक के खाली जगह पर गया था उस समय लाईट नहीं था अंधेरे में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीछे तरफ आकर जान से मार दुंगा कहकर किसी वस्तु से मारकर भाग रहा था उसी दौरान लाईट आ गयी और गोलू एवं मंगेश लहरे पास आकर हाल चाल पुछे तो उनके द्वारा बताया गया कि कोई अज्ञात व्यक्ति मारकर भाग गया है तब उनके द्वारा बताया गया कि जो मारकर भाग रहा था तो वह लोग उसे देखे है वह ग्राम सरधाभांठा निवासी हरिश निराला है बताये बताये हरिश निराला के मारने से कमर के पास चोंट लगी है पुलिस ने 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.



























