सरायपाली

सरायपाली:फुलझर डिफेंस एकेडमी में लेफ्टिनेंट कर्नल के द्वारा प्रोत्साहन एवं मेडिकल टेस्ट का सफल आयोजन

 

सरायपाली (काकाखबरीलाल).फुलझर डिफेंस एकेडमी सरायपाली में 07 जनवरी रविवार को उत्साहपूर्ण वातावरण रहा ,,दिन यादगार एवं विशेष हो गया एकेडमी में प्रशिक्षु समस्त छात्र छात्राओं को भारतीय सेना से लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ लक्ष्मीकांत चौधरी द्वारा भरपूर मोटिवेट किया गया और सभी के प्रश्नों के उत्तर भी देते रहे ,सेना ,पुलिस ,फारेस्ट गार्ड जैसे पदों पर भर्ती हेतु निर्धारित शारीरिक मापदंड एवं मानसिक रूप से तैयारियों के बारे छात्रों के मन के सभी सवालों के उत्तर उन्होंने दिया और सभी को राष्ट्र सेवा हेतु कई टिप्स दिए। समस्त युवाओं को भाजपा नेता श्री विपिन उबोवेजा द्वारा उत्साहवर्धन कर कार्यक्रम की शोभा बढाई गई ।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सेना ब्रिगेड से हवलदार बालमुकुंद साहू ,हवलदार ओम प्रकाश साहू, नायक देवचरण खूंटे, हवलदार अश्विनी प्रधान ,नायक प्रकाश पटेल, हवलदार दशरथी चौधरी के द्वारा शुरू से अंत तक हर तरह का सहयोग और योगदान दिया गया ।।
उक्त कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग सरायपाली से डॉ प्रिदम्बिनी नायक ,रोहित चौहान ,त्रिलोचन चौधरी ,एवं योगेश प्रजापति ने वहां उपस्थित 92 छात्रों का फीजिकल मानक के तहत सभी मेडिकल टेस्ट किया गया ।
बहुत ही कम समय में एकेडमी में सरायपाली अंचल ही नही आसपास के अन्य जिलों से भी प्रशिक्षण के लिए लगातार भर्तियां हो रही हैं जो इस बात का द्योतक है कि राष्ट्र सेवा हेतु युवाओं में उत्साह है ।
एकेडमी के डायरेक्टर रिटायर्ड आर्मी धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि इस संस्थान का एक मात्र उद्देश्य है कि आज के युवाओं को अनुशासित रखते हुए अधिक से अधिक संख्या में सेना एवं पुलिस में सेवा हेतु तैयार करना है ताकि एक सशक्त समाज का निर्माण हो और एक सुरक्षित राष्ट्र का ।
राष्ट्र भक्ति से ओत प्रोत ट्रेनिंग ले रहे समस्त बालक बालिकाएं भी आज अपने बीच लेफ्टिनेंट कर्नल को अपने बीच पाकर एवं उनसे सवाल जवाब करके प्रसन्न दिखाई दिए ।।
सरायपाली जैसे शहर में इस तरह की एकेडमी की सुविधा से निश्चित ही आसपास के एरिया के सभी युवाओं को रोजगार हासिल एवं देश सेवा करने हेतु एक सुअवसर मिल गया है ।
अंत मे सभी सम्मानित अतिथियों एवं मेडिकल टीम का डायरेक्टर धर्मेंद्र चौधरी द्वारा आभार प्रकट किया गया।

उक्ताशय की जानकारी एकेडमी के मैनेजर  भोला पटेल द्वारा दी गई ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!