सरायपाली

सरायपाली BEO आई पी कश्यप को पद से नहीं हटाया गया तो पुनः आंदोलन हेतु बाध्य होंगे सभी शिक्षक

काली पट्टी लगाकर शैक्षणिक गतिविधियों में भाग ले रहे हैं शिक्षक

सरायपाली (काकाखबरीलाल).ज्ञात हो कि अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन सरायपाली के बैनर तले विकासखंड सरायपाली के समस्त 8 शिक्षक संगठनों के द्वारा आई पी कश्यप के विरुद्ध लगभग 1 वर्ष पूर्व से लगातार शिक्षकों को प्रताड़ित करने एवं बिना पैसे के लेनदेन के कार्य नहीं करने संबंधी आरोप लगते रहे हैं इस संबंध में फेडरेशन के द्वारा कई बार ज्ञापन के माध्यम से शासन प्रशासन को अपनी बातें रखी है किंतु आज तक उन्हे पद से नहीं हटाया गया है .

पिछले दिनों विकासखंड सरायपाली के सभी 1265 शिक्षक विकास खंड शिक्षा अधिकारी आई पी कश्यप को पद से हटाने को लेकर 16 जुलाई 2021 से सामूहिक अवकाश पर चले गए थे स्कूलों में तालाबंदी पश्चात जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद द्वारा बकायदा पत्र जारी कर आई पी कश्यप को विकास खंड शिक्षा अधिकारी के वित्तीय प्रभार से मुक्त करते हुए के आर चौधरी प्राचार्य बलौदा को विकास खंड शिक्षा अधिकारी का वित्तीय प्रभार सौंप दिया . इसका सम्मान करते हुए और बच्चों के हित में अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन सरायपाली ने आंदोलन को शिथिल किया एवं 15 दिवस की जांच अवधि तक विरोध स्वरूप काली पट्टी लगाकर शैक्षणिक गतिविधियों में भाग ले रहे हैं किंतु अभी तक विकास खंड शिक्षा अधिकारी आई पी कश्यप को पद से नहीं हटाने के कारण अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के ज्ञापन के अनुसार 15 दिन पश्चात पुनः विकासखंड सरायपाली के सभी स्कूल तालाबंदी की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं

अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन सरायपाली की आगे क्या है रणनीति

अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के अनुसार जांच कमेटी के द्वारा उन्हें 27 जुलाई को जांच हेतु बुलाया गया है किंतु जांच की धीमी रफ्तार को देखते हुए यदि 15 दिवस के भीतर आई पी कश्यप को विकास खंड शिक्षा अधिकारी के पद से नहीं हटाया गया तो विकासखंड के सभी शिक्षक पुनः आंदोलन हेतु बाध्य होंगे उक्त संबंध में फेडरेशन के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को दिनांक 19 जुलाई 2021 को भी ज्ञापन दिया जा चुका है एवं उनके पत्र के अनुसार जांच अवधि के 15 दिवस अर्थात 4 अगस्त तक यदि आई पी कश्यप को नहीं हटाया गया तो विकासखंड के समस्त शिक्षक आंदोलन हेतु बाध्य होंगे

आगे यह देखना दिलचस्प होगा कि शासन द्वारा क्या कार्यवाही की जाती है क्या एक विकास खंड शिक्षा अधिकारी के लिए पूरे विकासखंड को आंदोलन की राह पर ले जाएंगे या फिर आई पी कश्यप को विकास खंड शिक्षा अधिकारी के पद से हटाकर शिक्षा व्यवस्था को पुनः बहाल करेंगे ?

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!