सरायपाली

सरायपाली :सर्वर डाउन के कारण 15 दिनों से राशन लेने के लिए भटक रहे हितग्राही

विकासखंड के सभी शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से हितग्राहियों को खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है, लेकिन मशीनों का सर्वर डाउन होने के कारण संचालकों को खाद्यान्न वितरण करने में परेशानी हो रही है। इससे दुकान संचालकों और हितग्राहियों के बीच वाद-विवाद की स्थिति भी बन रही है। सर्वर की समस्या को देखते हुए समस्त दुकानें अभी दिन में बंद है। इस समस्या को लेकर विगत दिनों विकासखंड की दुकानों के सभी संचालकों ने बुधवार को अनुविभागीय कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था। वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत ब्लॉक के पीडीएस राशन दुकानों में ई-पीओएस (पॉइंट ऑफ सेल) मशीन के जरिए हितग्राहियों को राशन वितरण की व्यवस्था बनाई गई है। लेकिन सर्वर फेल होने के कारण पिछले 14 दिनों से राशन कार्डधारी परिवारों को राशन नहीं मिल पा रहा है। ब्लॉक के 107 ग्राम पंचायत में 52917 कार्डधारी तथा नगर पालिका क्षेत्र में कुल 5 पीडीएस दुकान हंै, जिनमें 5612 कार्डधारी परिवार पंजीकृत हैं। सर्वर की समस्या आने के कारण हितग्राहियों कों राशन नहीं मिल पा रहा है, जिससे वे परेशान हैं। लगभग 15 दिनों से हितग्राही सुबह से राशन दुकानों में कार्ड जमा कर रहे हैं, परंतु बाद में उन्हें पता चलता है कि सर्वर की वजह से राशन नहीं मिल पाएगी। कुछ हितग्राहियों ने बताया कि पहले फोटो लेकर मेनुअल चावल वितरण की सुविधा ठीक थी, लेकिन अभी ई-पोस की सुविधा प्रारंभ होने से बहुत परेशानी हो रही है। सर्वर फेल होने के कारण राशन दुकान संचालकों की भी परेशानी बढ़ गई है। इसे लेकर कई बार राशन कार्डधारियों और दुकान संचालकों के बीच विवाद की स्थिति भी निर्मित हो रही है। 1 अक्टूबर से आ रही है दिक्कत पीडीएस दुकान में सर्वर फेल होने की समस्या विगत 1 अक्टूबर से आ रही है। कुछ संचालकों ने बताया कि पिछले 15 दिनों से सर्वर खराब है, माह के शुरूवात में कुछ कार्डधारियों को ही राशन का वितरण हो पाया था। वहीं शाम करीब 6 बजे के आसपास सर्वर आता है तो कुछ देर बाद स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है। कुछ दिनों से शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक ही 20 से 25 हितग्राहियों को राशन वितरण हो पा रहा है। वहीं शाम 4 बजे से कार्डधारी दुकान पहुंच जा रहे है। अगर ऐसी ही समस्या रहीं तो प्रतिदिन 2 से 3 घण्टा राशन वितरण करने में पूरे माह भर में भी सभी हितग्राहियों को वितरण नहीं किया जा सकता। इस तरह हितग्राहियांे को तो परेशानी हो ही रही है, उन्हें भी कार्डधारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि ई-पॉस मशीन में हितग्राहियों के आधार अपडेट होने के बावजूद कई बार हितग्राहियों के फिंगर मैच नहीं होने से भी परेशानी आ रही है। सभी दुकानों में है सर्वर की परेशानी खाद्य अधिकारी सुशीला मैडम ने बताया कि सर्वर आंध्रप्रदेश से चल रहा है और यह समस्या सभी जगह देखी जा रही है। इस संबंध में प्रतिदिन उच्चाधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है, परंतु सर्वर की समस्या में सुधार के संबंध में ठोस जवाब नहीं मिल रहा है। रायपुर एनआईसी वाले प्रतिदिन संपर्क में लगे हुए है, लेकिन सर्वर में सुधार नहीं हो पाया है। कब तक ठीक होगा कोई नहीं बता पा रहा है। वहीं कुछ संचालकों द्वारा सर्वर आने के बाद शाम को ही राशन वितरण करने की जानकारी मिल रही है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!