छत्तीसगढ़जगदलपुर

स्टील प्लांट प्रभावितों को पहले नौकरी बाद में होगी हिटिंग

काकाखबरीलाल जगदलपुर। राष्ट्रीय खनिज विकास निगम द्वारा स्थापित किये जा रहे नगरनार स्टील प्लांट कोक ओवन बैट्रीज की हिटिंग की तैयारी चल रही है। उससे पहले ही प्लांट के लिए जमीन देने वाले किसानों व उनके पुत्र-पुत्रिओं को नौकरी में रख लिया जायेगा। इनको नौकरी देने के बाद आगामी 14 या 15 जनवरी से हिटिंग का कार्य शुरू किया जायेगा।इस संबंध में जानकारी के अनुसार भू-प्रभावितों को अभी तक नौकरी दिये जाने की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो सकी है और प्रभावित किसानों को पुत्रों सहित पुत्रिओं को भी नौकरी दिये जाने की मांग जोर-शोर से चल रही है। जिसका अब निराकरण होने की संभावना है।तथा प्राप्त सूत्रों के अनुसार अब पुत्रों सहित पुत्रिओं को भी नौकरी दी जायेगी।गत 8 वर्षों से भू-प्रभावित किसान अपने पुत्र व पुत्रिओं की नौकरी दिये जाने की प्रतिक्षा कर रहे हैं। इनमें सें 401 लोगों में से 387 को पूर्व में नौकरी दी जा चुकी है। अब बचे हुए 364 लोगों को नौकरी दिये जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। एनएमडीसी के सीएमडी एम बैजेंद्र कुमार ने बताया कि ऐसे सभी लोगों को आगामी 7 से 12 जनवरी के मध्य बुलाया गया है।

AD#1

KakaKhabarilaal

क्षेत्र के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल काकाखबरीलाल डॉट कॉम में विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे... @09165277346

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!