देश-दुनिया

संबलपुर में शराब पीने से दो की मौत, एक गंभीर

काकाखबरीलाल संबलपुर | विदेशी शराब की बोतल के साथ चखना, गिलास और पानी पाउच की लालच ने दो लोगों की जान ले ली। जबकि अन्य एक गंभीर अवस्था में इलाज के लिए बुर्ला स्थित मेडिकल हास्पिटल में भर्ती है। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि विदेशी शराब जहरीली थी। यह शराब नकली थी या साजिश के तहत उसमें जहर मिलाया गया था। यह जानने के लिए पुलिस ने शराब की बोतल को जब्त कर फारेंसिक जांच के लिए भेजा है। शराब से हुई इस दो अकाल मौत और इसके दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों ने नाकटीदेउल-देवगढ़ मार्ग को जाम कर दिया। घटना जिला अंतर्गत नाकटीदेउल थाना क्षेत्र के गौड़पाड़ा गांव की है | गुरुवार की सुबह गांव के फकीर खुरा के घर के बाहर बरामदे में विदेशी शराब की एक बोतल, प्लास्टिक के गिलास, पानी पाउच और चखना लावारिस हालत में मिला था। विदेशी शराब को देख फकीर का मन ललचा गया और वह सब अपने घर के अंदर ले गया। फकीर के परिवार वाले गर्भवती बहू को अस्पताल ले गए थे। ऐसे में फकीर ने अपने ही घर में महफिल सजा दिया और अपने साथियों कपिलेश्वर बादी को शराब पीने का न्यौता दिया। इसी दौरान किसिंडा थाना क्षेत्र का ग्रामरक्षक पवित्र दीप भी वहां पहुंच गया और तीनों ने लावारिस हालत में मिली विदेशी शराब पीया और गप्प करने लगे। बाद में ग्रामरक्षक पवित्र की हालत खराब होने लगी। वह फकीर के घर से वापस लौटने लगा और गांव की सड़क पर गिर गया तथा घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इधर, कपिलेश्वर भी जब शराब के नशे में अपने घर पहुंचा तो उसकी हालत भी खराब होने लगी। यह देख परिवारवाले पहले उसे नाकटीदेउल अस्पताल ले गए और बाद में बुर्ला स्थित मेडिकल हॉस्पिटल में स्थानांतरित किया गया। वहीं, शराब की महफिल सजाने वाला फकीर भी इसका शिकार हुआ। उसे भी इलाज के लिए पहले रेढ़ाखोल और फिर बुर्ला स्थानांतरित किया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार को कपिलेश्वर की भी मौत हो गई। शाम को जब पोस्टमार्टम के बाद कपिलेश्वर का शव गौड़पाड़ा पहुंचा तब परिवार और गांववालों ने उसका शव नाकटीदेउल-देवगढ़ मार्ग पर रख कर पथावरोध कर दिया। बाद में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने और पांच-पांच हजार रुपये तत्कालिक सहायता प्रदान किए जाने के बाद पथावरोध हटाया गया

AD#1

KakaKhabarilaal

क्षेत्र के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल काकाखबरीलाल डॉट कॉम में विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे... @09165277346

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!