देश-दुनिया

हिमाचल के सोलन में रोपवे हुआ खराब, 11 टूरिस्ट ट्रोली में फंसे, रेस्क्यू का वीडियो आया सामने

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के सोलन (Solan) में 11 पर्यटक रोपवे (RopeWay) में फंस गए। एक पर्यटक को बचा लिया गया है। करीब दो-तीन घंटे तक लोग रोपवे में फंसे रहे। रोपवे में फंसे यात्रियों को रेस्क्यू कर निकाला जा रहा है। घटना स्थल से एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें रेस्क्यू टीम नजर आ रही है। हिमाचल प्रदेश के टिंबर ट्रेल रिजॉर्ट परवाणु में रोपवे अचानक तकनीकी खराबी के चलते खराब हो गया।

2 लोगों को बचाया गया है। जबकि 9 अभी भी फंसे हुए हैं। एसडीएम कसौली के धनबीर ठाकुर ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम जल्द मौके पर पहुंचेगी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!