छत्तीसगढ़

तेंदुए का शव मिलने से हड़कंप

छत्तीसगढ़ के भैरमगढ़ अभ्यारण्य में एक मृत तेंदुए का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है. नेशनल हाईवे माटवाड़ा से लगे अभ्यारण्य की पहाड़ी में तेंदुए का शव मिला है. जब शव को ग्रामीणों ने देखा तो वनविभाग को सूचना दी गई जिसके बाद वनविभाग मौके पर पहुंचा. कई दिनों से तेंदुआ घायल था जिसके चलते मौत हुई है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन विभाग की लापरवाही के चलते तेंदुए को समय पर उपचार नहीं मिला, जिससे उसकी तड़प-तड़पकर मौत हो गई.स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बीते 4 दिनों से तेंदुआ जंगलों में स्तिथ घने झाड़ियों में दर्द से कराह रहा था जिसकी सूचना वनविभाग को दी गई थी. ग्रामीणों ने तेंदुए की आवाज को किसी पालतू कुत्ते की कराहना समझकर अनदेखा कर दिया. ग्रामीणों ने कहा कि अगर समय रहते तेंदुए को न्यूट्रिलाइज करके ईलाज करते तो तेंदुए को बचाया जा सकता था. इंद्रावती टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर संदीप बलगा ने बताया की तेंदुए की शव बरामद कर जाँच की जा रही है. तेंदुए के शरीर पर चोट के निशान हैं जो तेंदुए के आपसी लड़ाई से हुए हैं.  माटवाडा क्षेत्र में तेंदुए सक्रिय हैं. घाव कुछ समय पुराने दिख रहे हैं. जांच के बाद पोस्टमार्टम किया जा रहा है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!