पिथौरा: हंसिया से हथेली पर हमला


पिथौरा( काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में लीलाधर बरिहा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम फुटगुना का रहने वाला हैं खेती किसानी का काम करता हैं कि दिनांक 18.08.2023 के सुबह लगभग 11.00 बजे अपने खेत में पाईप के माध्यम से पानी पलाने का काम कर रहा था तभी गांव का गुलशन यादव अपने ट्रेक्टर को चलाते लाकर पानी पाईप के ऊपर चढा दिया, जिससे पानी का पाईप फट गया उसे देखकर सावधानी से चलाना चाहिये बोला फिर वह ट्रेक्टर को लेकर घर चला गया । खेत से काम करके दोपहर करीबन 01.00 बजे अपने घर जा रहा था गांव के कर्री बंधिया तालाब के पास पहूंचा था कि वहां पर गुलशन यादव का चाचा हरि यादव वहां पर पहले से मौजूद था जो देखकर हरि यादव ने भतीजा गुलशन यादव के साथ क्यों विवाद कर रहे थे कहकर अश्लील गाली गलौज करने लगा एवं अपने पास में रखे धारदार हंसिया से दाहिना हथेली के पास मार दिया जिससे हथेली में चोंट लगा है जिससे खून निकला है एवं असहनीय दर्द हो रहा है । घटना को संतोष यादव देखा एवं सुना है पुलिस ने 294-IPC, 324-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.





























