छत्तीसगढ़

महांसमुद : बागबहारा चंडी मंदिर में लाखों की हुई चोरी… पुलिस तफ्तीश में जुटी

जिले के बागबाहरा के चंडी मंदिर में चोरी की घटना हुई है। अज्ञात आरोपी ने मंदिर से लाखों के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ किया है। सुबह मंदिर के पुजारी को चोरी के बारे में पता चला।

मंदिर ट्रस्ट ने बागबाहरा पुलिस को चोरी की सूचना दी। जिसके बाद मौके पहुंची पुलिस डाग स्वाक्ड के मदद से खोजबीन शुरू की। बता दें कि मंदिर में लगे सीसीटीवी में चोरी की पूरी वारदात कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से अब आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में जुट गई है। इधर चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बता दें महासमुंद जिले के बागबाहरा चंडी मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। मंदिर को लेकर कई मान्यता है। वहीं अब चोरी की वारदात सामने आने से लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। फिलहाल पुलिस ने जल्द ही आरोपी की गिरफ्तार का दावा किया है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!