पिथौरा

पिथौरा: डण्डे से मारपीट मामला दर्ज

पिथौरा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केंद्र में मधुरेंद्र प्रसाद साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड नंबर 14 पोटलपारा बागबाहरा में रहता हैं , कक्षा 12 वीं तक पढाई किया हैं मजदूरी का काम करता है झलप के हेमंत सिंह को अच्छे से जानता पहचानता हैं और उनसे बातचीत है पूर्व में हेमंत का आपसी वाद विवाद हुआ था जिस पर आपसी समझौता हेतु दिनांक 03.03.2023 को शाम करीबन 07/30 बजे हेमंत ग्राम सोनासिल्ली बुलवाया और बोला कि यही बात करते हैं तब , शिवराज साहू और उनके भतीजा चंद्रेश गुप्ता सोनासिल्ली गये बातचीत के दौरान हेमन्त सिंह एवं उनके अन्य दो तीन साथी लोगों द्वारा अश्लील गाली गलौज देते हुये आज तुझे जान से मार देंगे कहते हुये धमकी देकर हाथ, लात, मुक्का एवं डण्डा से मारपीट करने लगे, साथ आये चंद्रेश गुप्ता जो कि बीच बचाव कर रहा था उसे भी गाली गलौजकर एवं तुझे भी जान से मार देगे कहकर धमकी देते हुये हाथ, मुक्का, लात, एवं डण्डे से मारपीट किया है । मारपीट करने से पीठ, कमर, हाथ एवं अन्य जगहों में चोंटे आयी है और चंद्रेश गुप्ता का पीठ, आखं के पास एवं हाथ में चोंटे आयी है एवं असहनीय दर्द हो रहा है । पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!