छत्तीसगढ़पिथौरामहासमुंद

सेंट फ्रांसिस स्कूल के खिलाफ मुख्यमंत्री से बच्चों के पालकों ने शिकायत*

ग्राम खैरखुटा ग्राम सुराज में आये थे सीएम

  • पिथौरा–निजी शैक्षणिक संस्था सेंट फ्रांसिस स्कूल के द्वारा की जा रही मनमानी के खिलाफ आक्रोशित पालको ने आज मुख्यमन्त्री से 12 बिन्दुओ मे शिकायत की है।ज्ञात हो मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह लोक सुराज अभियान के तहत वि.ख.अंतर्गत ग्राम खैरखुटा आये हुए थे,इसी दौरान पलको ने स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध शिकायत किया। पालको ने अपने शिकायत पत्र में उल्लेख किया है कि प्रबन्धन द्वारा सीबीएससी के मापदंडों के अनुरूप शिक्षक नही रखे है,स्कूली बच्चों की में हमेशा ही मनमाना बृद्धि कर दी जाती है। एक्टिविटी फंड के नाम से गलत ढंग से राशि ली जाती है। स्कूल में अभी तक पालक समिति नही बनाई गई है।छोटे छोटे बच्चो के स्कूली बेग में भारी वजन होता है। जबकि सीबीएससी के मापदंडों के अनुसार स्कूली बेग के वजन के सम्बंध नियम बने हुए है। बता दे कि उक्त शैक्षणिक संस्था के विरुद्ध पालको ने करीब पखवाड़े भर पहले कलेक्टर महासमुंद से गई थी जिस पर उन्होंने एसडीएम से जांच कराने का आश्वासन दिया था किंतु अभी तक जांच नही होने से पालक आक्रोशित है। पालको का आक्रोश इस लिए भी बढ़ता जा रहा है क्यों कि प्रबन्धन को शिकायत की कोई परवाह नही है बल्कि जायज मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। प्राथमिक कक्षाओं के किताबों में प्रकाशकों प्रकाशकों को प्रतिवर्ष जानबूझकर बदल दिया जाता है ताकि पुरानी किताबों का इस्तेमाल स्कूली बच्चे ना कर सकें। जिन किताबों को यहां पर चलाया जाता है उसी स्तर की किताबें खुले बाजार में कम दरों पर मिलती हैं जबकि यहां पर उन्हें किताबों को कई गुना महंगे दरों में बिक्री कराया जाता है संस्था के द्वारा किताबों के बिक्री हेतु स्कूल के सामने स्वयं के द्वारा दुकान खुलवाई गई है तथा वहीं से ही किताब लेने हेतु मजबूर किया जाता है।
  • AD#1

    काका खबरीलाल

    हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button
    error: Content is protected !!