सरायपाली

सरायपाली :36 गांव के लोगों को संगठन के साथ जोड़ा

सरायपाली। वार्ड क्रमांक 8 में स्थित टाउन हॉल में विगत दिनों राजपूत समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में समाज से जुड़े बसना, सरायपाली, सांकरा, भंवरपुर के सदस्य भी उपस्थित रहे। क्षत्रिय राजपूत समाज की अध्यक्ष रूबी सिंह ठाकुर ने बताया कि लगातार समाज को एकजुट करने और समाज के गरीब तबकों के लोगों की मदद करने का प्रयास कर रहे हैं। समाज के संगठन के निर्माण के बाद से अब तक हमने 36 गांव में राजपूत समाज के लोगों को संगठन के साथ जुड़ा है। सामाजिक एकता लाने का प्रयास हमारे द्वारा निरंतर किया जा रहे हैं। समाज से जुड़े सदस्य जो गरीब तबके से हैं उसमें जरूरत पड़ने पर उनकी मदद राजपूत समाज के सदस्य एकजुटता के साथ आगे आकर कर रहे हैं।

राजपूत समाज के सामाजिक भवन हेतु भूमि चिन्हित की गई है और प्रशासन से उक्त भूमि की मांग भी की गई है। सामाजिक भवन निर्माण के पश्चात समाज की सामाजिक गतिविधियों में तेजी लाई जाएगी। समाज के बच्चों अच्छी शिक्षा पाना चाहते हैं उनकी मदद का हर संभव प्रयास करने का हमारा संकल्प है। ठाकुर ने बैठक

के दौरान बताया कि एक बच्चा प्रतीक सिंह पहले मंजिल से दुर्घटना वश गिर गया और घायल हो गया जिसे एंबुलेंस द्वारा रायपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

कार्यक्रम मे वीरभु सिंह, उत्तम सिंह, भूमि सिंह, शम्भू सिंह, चंद्रमा सिंह, केदार सिंह, अधीन सिंह, लखन सिंह, महेंद्र सिंह, पुरन सिंह, शत्रुघन सिंह, जितेंद्र सिंह, मनोरंजन सिंह, शिवा सिंह, गोरखनाथ सिंह, गोपाल सिंह, गणेश सिंह, सीता सिंह, कप्तान सिंह, रेवती सिंह, आयुष सिंह, पीयूष सिंह, निर्मल सिंह, गीता सिंह, मुस्कान सिंह, शशी राजपूत, आन्या राजपूत, पुष्पमती किमी, कुमारी धनेश्वरी सेवती एवं बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!