सरायपाली

सरायपाली :मनोनीत सदस्य बने मनभजन

सरायपाली। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा छग अन्य पिछड़ा वर्ग सलाहकार परिषद नियम 2022 के उपनियम 3 के प्रावधान अनुसार राज्य शासन अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सलाहकार परिषद का गठन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अध्यक्ष व अन्य मंत्री और विधायक इसमें उपाध्यक्ष व सदस्य है, इसमें राज्य के विभिन्न जिलों व ब्लॉक के 26 लोगों को मनोनीत सदस्य बनाया गया है, जिसमें सरायपाली विधानसभा के बंनसुलीडीह निवासी मनभजन पटेल पूर्व जनपद सदस्य व विधायक प्रतिनिधि का नाम भी मनोनीत सदस्य में शामिल है। पिछड़ा वर्ग सलाहकार परिषद के सदस्य मनोनीत होने पर अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्र सरायपाली, बसना के पदाधिकारियों में गोपाल नायक, खेमराज पटेल, महेंद्र नायक, कन्हैया लाल पटेल, पुरुषोत्तम पटेल, संतकुमार, गंगाराम पटेल, अरुण नायक, धर्मेंद्र चौधरी, रुपानंद पटेल, हर प्रसाद चौधरी, उग्रसेन पटेल आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!