पिथौरामहासमुंद

बोल बंम के नारों के साथ फल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुई संसदीय सचिव

रूपकुमारी ने शिवभक्त कावड़ियों को बाटा फल

शुकदेव वैष्णव, राजधानी ब्यूरो/काकाखबरीलाल/पिथौरा: स्थानीय बस स्टैंड में फल व्यवसायी संघ द्वारा बोल-बम कांवड़ यात्रियों को फल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। संघ के आमंत्रण पर संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक रूपकुमारी चौधरी कावड़ियों को फल वितरित करने पहुँची थी। जहाँ श्रीमती चौधरी ने अपने हाथों से कावड़ियों को फल वितरत कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान बस स्टैंड बोल बम के नारों से शिवमय हो गया।

सभी वर्ग, धर्म के लोगों ने कांवड़ यात्रियों का अपनी-अपनी श्रृद्धानुसार सेवा कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर हरजिंदर सिंह पप्पू, हरमिंदर सिंह उजाला, मन्नूलाल ठाकुर, सेतराम पटेल, किरण अग्रवाल, उषा श्रीवास्तव, अंजली पांडेय, नरेश सिंघल, वीरेंद्र तिवारी, रैदास गोयल, राजेश मिश्रा, त्रिलोक आजमानी, रविंदर आजमानी, शिवा महांती, खिरोद्र पटेल, रितेश महांती, अजय खरे, मनमीत छाबड़ा, आलोक त्रिपाठी, आकाश महांती, राजेश चौधरी, मनमोहन जैन, मयंक पांडेय, दुर्गेश सिन्हा, बाब्बू महांती सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!