सरायपाली

सरायपाली : क्यो आई है कहकर जान से मारने की धमकी

सरायपाली( काकाखबरीलाल). सीता पटेल ने पुलिस को बताई कि वह ग्राम गिरसा में अपने बच्चो के साथ रहती है गृहणी का काम करती है उनकी पति मोतीलाल पटेल से अलग रहती है कि दिनांक 27 अक्टूबर को उनकी बच्चो से मिलने ग्राम गिरसा आई थी उन्हें देखकर उनके पति मोतीलाल पटेल एवं जेठ तुलसीराम पटेल घर में क्यो आई है कहकर झगडा विवाद कर अश्लील गाली गुफ्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से दोनो उनके साथ मारपीट करने लगे तथा छिर्रापाली का बाबुलाल पटेल उनका साथ देकर गाली गलौच किया । जिससे दोनो हाथ में चोटे आई है। इसी बीच उनका लडका जतिन पटेल बीच बचाव करने आया तो उसके साथ भी उक्त लोगो द्वारा गाली गुफ्तार कर धक्का मुक्की किये है। घटना को वहां उपस्थित अन्य लोग देखे है पुलिस ने प्राथिया कि शिकायत पर 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!