छत्तीसगढ़

सांकरा: राजाकटेल महुआ पेड़ के पास लोगों को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहे युवक को पुलिस ने दबोचा

सांकरा पुलिस ने लोगों को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहे युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि दिनांक 12.04.2022 को हमराह आरक्षक 476,603 के जुर्म जरायम पतासाजी पर सागुनढाप की ओर रवाना हुआ था कि जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम माटीदरहा से राजा कटेल जाने वाला रास्ता रोड किनारे महुआ पेड के पास एक व्यक्ति लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ तथा गवाह बैशाखू एवं कुलमणी भोई के साथ घटना स्थल पर जाकर शराब रेड की कार्यवाही किये पीने वाले पुलिस को देख भाग गये शराब पिलाने वाला पकडा गया जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम जयकुमार निषाद पिता धोबा निषाद उम्र 28 साल जाति केंवट साकिन माटीदरहा थाना सांकरा जिला महासमुंद का होना बताया। जिसके कब्जे से 05 नग झिल्ली का खाली पैकेट जिसमें महुआ शराब की गंध आ रही थी, 04 नग प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास जिसमें महुआ शराब की गंध आ रही थी, 04 नग पानी पाऊच खाली को पेश करने पर समक्ष गवाहों के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । आरोपी का के विरूद्ध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का मामला दर्ज किया गया है.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!