बसना : बरोली रोड पर अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर युवक को आई चोट

बसना (काकाखबरीलाल). माधव साव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम मेदनीपुर में रहता है , खेती किसानी का काम करता है दिनांक 08 अक्टूबर को रात्रि वह अपने घर पर था कि गांव का रूपेश साहू फोन से घर में सूचना दिया कि आपके भतिजा शैलेन्द्र साव का बरोली रोड में एक्सीडेंट हो गया है

तब सूचना पाकर वह अपने परिवार के साथ देखने गया तो देखा कि बरोली रोड पुल के पास उनके भतिजा शैलेन्द्र साव जो सीआरपीएफ फोर्स में है जो छुट्टी में घर आया है खेत में पडा हुआ था जिसे खेत से निकालकर देखे तो उसका बांया पैर टुट गया था जो दर्द से कराह रहा था जिसे ईलाज हेतु जगदीशपुर अस्पताल ले गये ईलाज पश्चात शैलेश साव को पुछने पर बताया कि रात्रि 10.00 बजे खाना खाकर बरोली रोड की ओर टहलने गया था, टहलते हुए वापस गांव की ओर आ रहा था कि पिछे तरफ अज्ञात चारपहिया वाहन के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज रफतार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे वह खेत में फेंका गया एक्सीडेंट से बांए पैर एवं सिर में चोंट लगा है बताया । पुलिस ने 279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.


























