बसना

पेड़-पौधों के बिना मानव जीवन अधूरा – रूपकुमारी चौधरी

शुकदेव वैष्णव,बसना :- शास. पूर्व माध्यमिक शाला मेदनीपुर आयोजित वन परिक्षेत्र बसना
विभाग की ओर से वन महोत्सव एवं पौधरोपण का आयोजन किया गया। जिसमें माननीया श्रीमती रूपकुमारी चौधरी संसदीय सचिव व विधायक बसना के मुख्यातिथ्य व करकमलों से सम्पन्न हुआ। वन महोत्सव के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया, साथ ही वृक्ष लगाने का अभियान चलाने के लिए प्रेरित करने को कहा।
इस अवसर पर श्रीमती चौधरी ने कहा कि पेड़ मनुष्यों के अभिन्न मित्र हैं। इसलिए सभी लोगों का कर्तव्य है कि अपने जीवन में जरूर एक पेड़ लगाएं। पेड़ हमें शुद्ध हवा

के साथ लकड़ी, फल, फूल आदि भी प्रदान करते हैं।

लोगों को इसके प्रति जागरूक होने की जरूरत है। प्रकृति के संतुलन में पेड़-पौधों का बड़ा महत्व है। इनसे सामान्य वर्षा होती है। पेड़-पौधे नहीं रहेंगे तो वर्षा भी नहीं होगी। नतीजा सोचकर ही रूह कांपती है। पर्यावरण संरक्षण के लिए हर व्यक्ति से एक-एक पौधा जरूर लगाने की अपील की। कहा कि स्कूल में बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी देकर जागरूक करें। ताकि बच्चे भी अपने परिवार और आसपास के लोगों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बता सकें।

कार्यक्रम में सरपंच मेदनीपुर विलास भोई, तुलसी साव, मुकेश जोशी, अभिमन्यु जयसवाल, अमर नाग, नंदलाल मिश्रा, पूर्णानंद मिश्रा, सी डी बघेल, मुजम्मिल क़ादरी, कामेश बंजारा, रेंजर आर. यु. बसन्त, अगजर, वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी तथा स्कुली बच्चे, ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!