महासमुंद

हमर पुलिस-हमर संग के कार्यक्रम में साइबर एक्सपर्ट ने बताया साइबर क्राइम और इंटरनेट ऑनलाइन फ़्रॉड के सम्बंध में जानकारी.

शुकदेव वैष्णव, काकाखबरीलाल: महासमुंद पुलिस विभाग और यूनिसेफ के संयुक्त भागीदारी में सराईपाली विकासखंड के छात्रों को साइबर अपराध की बारीकियों और उसके बचाव करने के संबंध में आज दिनांक 29 जुलाई 2018 को प्रथम पाली में कुटेला स्कूल सरायपाली के सभागार तथा दुसरी पाली जवाहर नवोदय विद्यालय सराईपाली में कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला में श्री संतोष कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक, महासमुन्द, फादर श्री ऑस्कर टोप्पो, श्री विनोद कुमार मिंज, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महासमुन्द, निरीक्षक लेख राम ठाकुर थाना प्रभारी सराईपाली, शिक्षकगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यशाला के प्रथम पाली में सराईपाली अंचल केे विभिन शालाओं के लगभग 250 छात्रों एवं दूसरी पाली में जवाहर नवोदय विद्यालय के लगभग 600 छात्रों को साइबर एक्सपर्ट श्री विनीत कुमार, संस्थापक साइबर पीस फॉउन्डेशन, रांची झारखण्ड एवं श्री राज पगारिया साइबर एक्सपर्ट के द्वारा साइबर अपराध, इंटरनेट, ऑनलाइन फ्रॉड के सम्बन्ध में विस्तृत और लाभदायक जानकारी दिया गया है। सराईपाली में आयोजित कार्यशाला के समापन अवसर पर श्री संतोष कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक, महासमुन्द ने जवाहर नवोदय विद्यालय के उपस्थित छात्रों/शिक्षकों को बताये कि आज के समय मे इंटरनेट लगभग प्रत्येक लोंगो की पहुँच में आ गया है। इंटरनेट से काम आसान और सरल हुआ है किंतु साइबर अपराध भी हो रहे है। जिसके लिए हमें हमेशा सतर्क और जागरूक रहने की आवश्यकता है। इसके साथ ही साथ उन्होंने बताये है कि महासमुंद पुलिस द्वारा “हमर पुलिस-हमर संग” बैनर के तले लगातार जनजागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने आगे बताये कि Block Level Sensitization Programme के तहत महासमुन्द जिले के सभी विकासखण्ड के अधिक से अधिक छात्र-छात्रों को साइबर सुरक्षा के संबंध में जागरूक करने का लक्ष्य रखा गया है। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रचार्य डॉ. चंद्रशेखर, कुटेला स्कूल के प्राचार्य फादर श्री ऑस्कर टोप्पो एवं विभिन्न शालाओं के शिक्षकगणों ने भी महासमुंद पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस प्रकार के जन जागरूकता अभियान की भूरी-भूरी प्रशंसा किये और भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान को जारी रखने हेतु अनुरोध भी किये है। Block Level Sensitization programme का समापन कल दिनांक 30 जुलाई 2018 को बागबाहरा में किया जाएगा। जिसमें बागबाहरा क्षेत्र के अधिक से अधिक छात्रों को साइबर अपराध और बचाव के संबंध में साइबर एक्सपर्ट द्वारा जानकारी दिया जाएगा।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!