महासमुंद

महासमुंद :जिले में राजस्व सर्वेक्षण कार्य के लिए अधिसूचना जारी

कलेक्टर एवं जिला सर्वेक्षण अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले में राजस्व सर्वेक्षण कार्य शुरू करने के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना के तहत महासमुन्द, बागबाहरा, पिथौरा, बसना और सरायपाली तहसीलों के अंतर्गत विभिन्न राजस्व ग्रामों में सर्वेक्षण कार्य संचालित किया जाएगा। प्रमुख ग्रामों में नादगांव, परसट्ठी, कोटनपाली, बिछलादादर, बरतुंगा, केरामुड़ा तुकड़ा और साल्हेपाली शामिल हैं।
अधिसूचना के अनुसार, यह कार्य छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग को प्रेषित जानकारी के आधार पर प्रारंभ किया गया है। इस सर्वेक्षण कार्य में वनमंडल अधिकारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, और संबंधित तहसीलों के सर्वेक्षण अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। राजस्व सर्वेक्षण कार्य को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए रैमटेक सॉफ्टवेयर साल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड को सहयोगी संस्था के रूप में जोड़ा गया है। यह सर्वेक्षण क्षेत्रीय विकास और राजस्व रिकॉर्ड को अद्यतन करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। सभी तहसीलों के अधिकारियों और राजस्व निरीक्षकों को इस अधिसूचना का कड़ाई से पालन करने और समय पर सर्वेक्षण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। सर्वेक्षण कार्य से जुड़े सभी विभागों को स्पष्ट रूप से बताया गया है कि यह कार्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!