छत्तीसगढ़

सरायपाली: शादी समारोह में नाचने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट एक युवक की मौत

सरायपाली थाना के छिबर्रा गांव में शादी समारोह के दौरान नाचने गाने को लेकर हुए झगड़ा में एक युवक की मर्डर कर दी गई. बताया जा रहा है कि नाच पर हुए विवाद के दौरान तीन लोगों ने मिलकर लाठी-डंडे से पीटकर युवक को मौत के घाट उतार दिया. बतादें, लमकेनी निवासी दूल्हा आशीष साहू की बारात सरायपाली के ग्राम छिबर्रा पहुंची, जहां शादी समारोह में बाराती आए सभी लोग नाच-गाना कर रहे थे. इसी दौरान गांव के तीन युवक का झगड़ा और गाली-गलौज बारात में आए युवक राजकुमार सिदार के साथ हो गया.

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से ताबड़तोड़ मारपीट प्रारंभ हो गई, जिसमें तीन युवकों ने राजकुमार सिदार पर बेरहमी से क्रिकेट बैट, लाठी डंडों से हमला कर दिया. जिस पर मृतक के सर पर गंभीर चोट आ गई. अधिक खून निकलने से राजकुमार की मौके में ही मौत हो गई. तीनों आरोपियों की पहचान होने पर सरायपाली TI आशीष वासनिक ने तत्काल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया. बहरहाल, Police फरार आरोपी को तलाश रही है. इधर, चिकित्सक का कहना है कि अधिक खून बहने से व्यक्ति की मौत हो गई.

 

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!