छत्तीसगढ़

महांसमुद: जिले के 10 निरीक्षक व 3 उप निरीक्षक का तबादला

पुलिस महकमें में जारी तबादला आदेश में महासमुंद जिले से 10 निरीक्षक व 3 उप निरीक्षक का तबादला कर दिया गया है। इनके स्थान पर केवल 4 निरीक्षक व एक एएसआई को पदस्थ किया गया है।
स्थानांतरण हुए सभी निरीक्षक जिले के अलग-अलग थाना व शाखाओं में पदस्थ थे। इनमें से निरीक्षक लेखराम ठाकुर को धमतरी, राकेश कुमार खुंटेश्वर को नारायणपुर, प्रदीप मिंज बीजापुर, दीपेश जायसवाल रायपुर, सूर्यकंात भारद्वाज गरियाबंद, वीणा यादव बालोद, शरद ताम्रकर धमतरी, दीपा केंवट धमतरी, शेरसिंह बंदे धमतरी, मल्लिका बेनर्जी जशपुर, उपनिरीक्षक चंद्रकांत साहू धमतरी, संजय सिंह राजपूत बीजापुर और लक्ष्मीनारायण साव जिला धमतरी स्थानांतरित किए गए हैं।

इसी प्रकार प्रधान आरक्षकों में महासमुंद से जीवन भंडारी का बालोद, तुकाराम सिन्हा का जीआरपी तथा आरक्षक लखेश्वर पाटले का जांजगीर चांपा और रामचंद्र चंद्रवंशी का कबीरधाम स्थानांतरण हुआ है। अब इनके स्थान पर निरीक्षक दुकालू सिंह नेताम, रामनरेश सिंह सेंगर, गायत्री सिन्हा, इंद्रभूषण सिंह, एएसआई रामभजन सिन्हा महासमुंद जिले में पदस्थ किए गए हैं।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!