
रूपानंद सोई पिथौरा-
प्रजापति जी के आकस्मिक निधन संघ के लिए अपूरणीय क्षति-पूनित सिन्हा
जनपद पंचायत पिथौरा के पंचायत सचिव भजोराम प्रजापति के आकस्मिक निधन दिनांक 25/12/2017 को होने पर पंचायत सचिव संघ पिथौरा द्वारा उनके निवास पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर स्व.श्री प्रजापति जी के धर्मपत्नि को पंचायत सचिव संघ कि ओर से 10000/रु सहयोग राशि प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पंचायत सचिव संघ के ब्लाक अध्यक्ष श्री पुनीत सिन्हा ने गहरा दू:ख ब्यक्त करते हूए प्रजापति जी के आकस्मिक निधन को पंचायत सचिव संघ की अपूरणीय क्षति बताया साथ ही सदस्यगण मुरलीधर साव , यशवंत डड़सेना, उमाशंकर भोई ,मोहित साहू , सत्यानंद बांक , सीताराम पटेल ‘ लेखराम जगत ‘ विद्याचरण नायक ‘ सुभाष साहू , सदानंद कंदोई , दीनदयाल चौहान , सुखसागर जगत ,कलेश महेश्वरी , नरेन्द्र सिन्हा, मांगीलाल निषाद ने शोकाकूल परिवार के प्रति संवेदना ब्यक्त किया।

























