छत्तीसगढ़

तेदुकोना: ऑपरेशन मुस्कान के तहत दो नाबालिक बच्चियों का रेस्क्यू

पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भूरकर तथा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना ,चैकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रांतर्गत अपहृत हुए बालक/बालिकाओं की त्वरित पतासाजी करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी तारतम् में (01) दिनांक 22.10.2021 को प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना तेन्दूकोना में अपराध क्रमांक 188/2021 धारा 363 भादवि. दर्ज कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तेन्दूकोना के द्वारा मुखबीर की सूचना पर अपृहता एवं संदेही के पता तलाश पर पुलिस टीम गठित कर जिला रायबरेली सहजौर (उत्तर प्रदेश) रवाना किया गया जहां जिला सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) से दिनांक 27.04.2022 को अपृहता को आरोपी यादराम साहू के कब्जे से बारामद किया गया तथा (02) दिनांक 07.12.2019 को प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना तेन्दूकोना में अपराध क्रमांक 90/2019 धारा 363 भादवि दर्ज कर विवेचना में लिया गया थाना प्रभारी तेन्दूकोना के द्वारा मुखबीर की सूचना पर अपृहता एवं संदेही के पता तलाश पर पुलिस टीम गठित कर जिला रायबरेली सहजौर (उत्तर प्रदेश) से दिनांक 27.04.2022 को अपृहता को आरोपी उम्रसेन बाघ के कब्जे से बरामद किया गया। दोनो विवेचना में अपराध धारा 366, 376(2)(झ)(ढ) भादवि एवं 4,6 पाक्सो एक्ट का घटित होना पाये जाने से आरोपीयों को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया। सम्पूर्ण कार्यवाही अनुविभागीय पुलिस अधिकारी बागबाहरा कपिल चंद्रा, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (पु.) बागबाहरा कपिल चन्द्रा व थाना प्रभारी तेन्दूकोना मल्लिका बैनर्जी तिवारी, प्रआर० ललित चन्द्राकर, भुनेश्वर टण्डन, म.आर. ममता धु्रव के द्वारा की गई।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!